India-Indonesia: इंडोनेशिया और भारत के बीच हुआ वीजा समझौता, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

828
India-Indonesia
India-Indonesia

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को इंडोनेशिया से राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट पर वीजा माफी पर समझौते का नवीनीकरण किया है। नई दिल्ली में आयोजित 7वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान इस सौदे का नवीनीकरण किया गया। एस जयशंकर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी उन्होंने लिखा ‘एफएम रेटनो मारसुडी के साथ भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की एक उत्पादक बैठक संपन्न की। राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, आर्थिक और व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष, कनेक्टिविटी और पी2पी संबंधों पर ध्यान देने के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में हमारे संबंधों के पूरे पहलू की समीक्षा भी की।”