NATO में जल्द शामिल होंगे देश फ़िनलैंड और स्वीडेन, अमेरिकी सदन ने दी मंज़ूरी

536
Finland and Sweden induction NATO
Finland and Sweden induction NATO

अमेरिकी सदन में पक्ष और विपक्ष ने आपसी सहमति से फिनलैंड और स्वीडन देश को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(NATO) में शामिल करने का समर्थन किया है। अमेरिकी सदन ने एक के मुकाबले 95 वोटों से दोनों पश्चिमी यूरोपीय देशों के NATO में शामिल होने का समर्थन किया।

सदन में मेजोरिटी के नेता चक शूमर ने फिनलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को मतदान देखने के लिए चैम्बर दीर्घा में आमंत्रित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने इन दोनों देशों को जल्द ही NATO में शामिल करने का आह्वान किया।

हालांकि, इसके लिए सभी सदस्य देशों की परमिशन की ज़रुरत होगी। अभी NATO के सदस्य देशों की संख्या 30 है। पिछले तीन महीने में NATO के आधे से ज्यादा सदस्यों ने दो समृद्ध उत्तरी यूरोपीय देशों की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मई में NATO की सदस्यता के लिए आवेदन दिया था।