अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया

180
President Joe biden
President Joe biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पाकिस्तान “दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है” क्योंकि उसके पास “एकजुटता के बिना परमाणु हथियार” हैं।

उन्होंने गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

बाइडेन ने कहा- मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है- पाकिस्तान, बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार है, उसके पास पश्चिम ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है। पश्चिम में कई लोग चिंतित हैं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकवादियों या जिहादी तत्वों के हाथों में पड़ सकते हैं।