मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा अभी बिहार के डेहरी के ऊपर से झारखंड के धनबाद होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार आ रही है, इसलिए गुरुवार तक बिहार में रुक-रुक कर बारिश होगी। मंगलवार को सबसे अधिक 70 मिलीमीटर वर्षा फारबिसगंज में हुई वहीं पटना में रात 9 बजे तक 60 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। दोपहर में लगभग एक घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया।
बिहार में बारिश ने मंगलवार से रफ्तार पकड़ी है। लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई। बुधवार को भी पटना सहित बिहार के अधिकतर हस्सिों में वर्षा होगी। उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा वज्रपात की भी आशंका है।
उधर, बारिश के बावजूद लोगों को हवा में नमी के कारण उमस से राहत नहीं मिली। तापमान भी एक से दो डिग्री तक बढ़ा। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसी तरह गया का तापमान भी 35.2 डिग्री रहा। यहां भी सामान्य से दो डिग्री तापमान अधिक रहा। हालांकि पूर्णिया में एक डिग्री तापमान कम रहा।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…