UP: BJP पर बरसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, किया राजभवन के घेराव का एलान..

36

उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। महंगाई, बेरोजगाइ, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे तमाम ज्वलन शील मुद्दों पर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा जा रहा

दरअसल बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा जा रहा है। देश भर में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, और सरकार भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की, सरकार जनता के पैसे को अपने उद्योगपति मित्रों पर लुटा रही है। इनकी शय पर ही विश्वविद्यालयों में बैठे कुलपति भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने आगे प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कहते हुए कहा की, कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए आगामी 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here