उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं से स्वस्थ से जुडी बड़ी खबर सामने आयी है। बदायूं के उसहैत इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में मेहमानों को दूषित भोजन परोसा गया। जिस के सेवन से विवाह में शामिल हुए 12 बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए है। इस बात की जानकारी होते ही सभी बच्चो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि, रविवार को उसहैत इलाके में एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लेकिन भोजन करने के बाद सुबह होते – होते कई बच्चों की तबियत बिगड़ने लगे। सभी बच्चो को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गयी। ऐसे में तत्काल परिजनों ने सभी 12 बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले के सज्ञान में आने के साथ खाद्य विभाग की टीम भोजन विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) की जाँच के लिए भोजन का सैंपल भेज दिया है। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि , ”सभी बच्चे खतरे से बाहर है।”
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…