यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड धूप पर भारी पड़ रही है। शीतलहर के कारण पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। कई शहरों में शुक्रवार को पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। शुक्रवार-शनिवार की रात UP में सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। यहां कई जिलों का पारा 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार की बात करें तो UP के अधिकतर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप निकली। लेकिन शनिवार सुबह प्रदेश के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा दिखाई दिया।
अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे
आंचलिक मौसम विज्ञान ने अभी और ठंड बढ़ने का अनुसार जताया है। शनिवार को लखनऊ के आलमबाग, पारा, आशियाना में तड़के घना कोहरा रहा। गोमती नगर क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलते कोहरे का असर कम दिखाई दिया। लखनऊ में दोपहर में हल्की धूप के साथ दिन का तापमान 16°C और रात का तापमान 6°C रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक के लिए कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…