बहुजन समाज पार्टी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती मंडलों पर मनाते हुए अपनी ताकत दिखाएगी। इस मौके पर झांकियां निकाल कर गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। लखनऊ मंडल की जयंती गोमती नगर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर स्मारक में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हो सकती हैं।
बसपा कोरोना काल के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर अंबेडकर जयंती मनाने जा रही है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में इसे मनाया जाएगा। इस मौके पर जोनल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में मुख्य अतिथि होंगे। जिलाध्यक्ष अपने जिले से लोगों को लेकर मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जाएंगे। बसपा इसके सहारे यह बताने की कोशिश करेगी कि आज भी उसकी ताकत कम नहीं हुई है। अनुसूचित जाति, जनजाति समाज के लोग बसपा के साथ पूरी मुस्तैदी से जुड़े हुए हैं।
लखनऊ मंडल के कार्यक्रम के लिए अंबेडकर स्मारक में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां बाबा साहब के जीवन पर आधारित ऑडियो लोगों को सुनाए जाएंगे। यहां सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम चलेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस का
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…