टोक्यो ओलंपिक का उत्साह जितना खिलाड़ियों के अंदर है उतना ही उनकी जीत का जश्न पूरा देश मनाता है। बॉलीवुड के सितारे भी भारतीय खिलाड़ियों की जीत को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। टोक्यो ओलांपिक में भारत की अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए। बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं रहे। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ियों को बधाई दी।
अवनि लेखरा की और योगेश थुनिया की जीत पर तापसी पन्नू बधाई देते हुए लिखा, ‘गुड़ मॉर्निंग इंडिया। गोल्ड में स्वागत है। खरा सोना अवनि लेखरा। वही योगेश कथुनिया के लिए ट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा,’मेडल्स की बरसात। योगेश कथुनिया ने सिल्वर जीता।
अक्षय कुमार ने अवनि की जीत के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। खिलाड़ी कुमार ने लिखा, ‘ पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचने वाली अवनि लेखरा आपको ढेरों बधाई।’ #टोक्यो2020
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…