टोक्यो ओलिंपिक में कमाल करने के बाद वंदना कटारिया बनीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसेडर – खेल मंत्री बोले- बढ़ाया देश का मान

Tokyo Olympics 2020 – टोक्यो ओलिंपिक में भारीतय महिला हाकी टीम की सदस्य रहीं वंदना कटारिया के रोशनाबाद (हरिद्वार) स्थित घर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने वंदना की मां, भाई और स्वजनों को वंदना की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही वंदना को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया।

वंदना के गांव में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उनके घर पर मौजूद हैं। यहां पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि कहा कि सभी को वंदना पर नाज करना चाहिए, जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सरकार की ओर से यथोचित सम्मान दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ,जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने बताया कि वह और परिवार का कोई भी सदस्य दिल्ली नहीं जा रहा है। वंदना कटारिया के हरिद्वार आने पर वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए जाएंगे। वंदना कब तक हरिद्वार आएंगी इसे लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।

वहीं, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल ने बताया कि बताया वंदना 17 अगस्त के बाद ही हरिद्वार आ सकती है। उनका कहना है कि दिल्ली के कार्यक्रमों के बाद वह 17 अगस्त को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने जाएंगी।

Ekta Singh

Ekta Singh covers Political, Entertainment and Sports News. She believes that it is a writer’s responsibility to make sure that the readers get valuable news and hence it is imperative that the words should be written in a manner that it should be easily understood by all.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

12 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

12 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

12 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

12 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

12 months ago