कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। वह एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकी हुई हैं। बता दें कि आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्तूबर को दो दिन यात्रा को विश्राम दिया गया था।
एआईसीसी के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ ट्वीट में कहा कि सोनिया गांधी विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा कीं। वह गुरुवार सुबह यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी की किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…