भारत जोड़ो यात्रा का आज 39वां दिन – कल राहुल के साथ शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे

229
CONGRESS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का आज 39वां दिन हैं। 38वे दिन पदयात्रा आज कर्नाटक के हलाकुंडी से शुरू हुई। पदयात्रा में आज भी कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस यात्रा में शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा ने 1,000 किलोमीटर की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिनों में 511 किमी की दूरी तय करने के बाद 20 अक्टूबर को यह यात्रा यहां से दूसरे राज्य जाएगी। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कश्मीर तक जाएगी।