कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है। करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के बल्लारी में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि बल्लारी में नगर निगम मैदान में होने वाली रैली में 3 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के 37 वें दिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के कुछ गांवों से गुजरे। कर्नाटक से आंध्रप्रदेश के कनुकुप्पा गांव में प्रवेश पर राहुल का आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ, कार्यकारी अध्यक्ष एन तुलसी रेड्डी, पूर्व मंत्री एन रघुवीरा रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…