आज से बदलेगा उत्तरप्रदेश से चलने वाली कई मुख्य ट्रेनों का समय, जाने नई रूप रेखा

250
train timings changed
train timings changed

कोरोना महामारी के बाद इंडियन रेलवे लगातार मुसाफिरों की सहूलियतों मे बढ़ोतरी करने की कोशिश कर रहा है अब बात प्लॅटफॉम की सहूलियतों की हो या रेल की सहूलियतों की हो। मुसाफिरों की सहूलियतों मे बढ़ोतरी के लगातार नए-नए प्रयास हो रहे है गौरतलब है की रेलवे ने ट्रेनों में कई तरह की नई सहूलियतों की शुरुआत की जा रही है

इंडियन रेलवे समय-समय पर मुसाफिरों की सहूलियतों को ध्यान मे रखते हुए ट्रेनों के समय में बदलाव करता रहता है। आपको बता दें कि 1 जून यानि की आज से कई मुख्य ट्रेनों के समय मे परिवर्तन हो रहा है। ट्रेनों के समय के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए नहीं तो ऐसा हो सकता है कि आप जानकारी न होने से परेशान हो जाए। तो आइए जानते हैं ट्रेनों के बदले हुई नई रूप रेखा के बारे में…….

रेलवे ने लखनऊ आगरा कानपुर सहित उत्तरप्रदेश के कई जिलों से हो कर गुजरने वाली ट्रेनों के समय में बड़ा परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों के समय में बदलाव होने से यात्री परेशान हो सकते हैं इसलिए जरूरी है कि पहले ही वह जानकारी हासिल कर ले। आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस का 1 जून से समय बदल दिया जा रहा है। यात्री नए टाइम को नोट कर लें। जिससे कि उनको सफर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा से सुबह 06.31 रवाना होती है। और अपने गंत्वय लखनऊ दोपहर 12.25 पर पहुंचती है। इसी प्रकार लखनऊ से चलाने वाली ट्रेन दोपहर 3.55 को रवाना होती है और रात 10.13 पर आगरा फोर्ट पहुंच जाती है।

नया समय

पूर्वोत्तर रेलवे प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इन्टरसिटी एक्सप्रेस के संचलन समय में 01 जून, 2022 से संशोधन किया गया है। यह ट्रेन आगरा फोर्ट से 01 जून, 2022 से संशोधित समयानुसार टुण्डला जं. से 07.12 बजे, फिरोजाबाद से 07.29 बजे, शिकोहाबाद से 07.44 बजे, इटावा से 08.16 बजे, भरथना से 08.32 बजे, फफूंद से 08.55 बजे, झींझक से 09.20 बजे, रूरा से 09.35 बजे एवं पनकीधाम से 10.00 बजे छूटकर कानपुर सेन्ट्रल पूर्व निर्धारित समय 10.50 बजे पहुंचेगी।