राहुल गांधी की जान को खतरा – इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में बम विस्‍फोट की धमकी

174
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिन बाद मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली है, लेकिन उसके पहले ही कल इंदौर में मिले एक धमकी भरे पत्र ने हड़कंप मचा दिया. पत्र में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी धमकी दी गई थी.

फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शेगांव से आगे बढ़ी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है। पदयात्री बुलढाणा जिले के शेगांव में गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे जलंब के लिए रवाना हुए। पैदल मार्च भेस्तान से होकर गुजरेगा और जिले के जलगांव जमोद कस्बे में रात्रि विश्राम किया जाएगा।