यूपी की राजधानी लखनऊ में मधुरिमा रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार गुप्ता ने तीन लोगों पर ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़े : CM Yogi News : लखनऊ में महिला से गैंगरेप, आरोपी बोले जुबान खोली तो बेटे को मार डालेंगे
दरअसल मनीष कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि राम प्रकाश मिश्रा, राम मनोहर मिश्रा और धर्मदेव मिश्रा ने उनसे 2.50 करोड़ रूपए मांगे हैं। वहीं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बता दें कि मधुरिमा स्वीट्स के लखनऊ में कई प्रतिष्ठान हैं।