फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टीजर आते हे शुरू हुआ विवाद – फिल्म में बताए आकंड़े के अनुसार 32 हजार लड़कियों का बदला धर्म

792
The Kerala Story

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’का टीजर गुरुवार को मेकर्स ने रिलीज किया। इसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका की है। टीजर में दिखाया जाता है कि केरल में 32 हजार महिलाएं गायब हो गईं उन्हें हिंदू से इस्लाम धर्म में लाया गया और शालीनी उन्नीकृष्णन से फातिमा बा बनाया गया. वो बनना चाहती थीं नर्स, जो लोगों की सेवा करे, लेकिन बना दी गई ISIS आतंकवादी. टीजर में दिखाया गया है कि शालिनी के साथ-साथ ये कहानी उन 32 हजार महिलाओं की भी है, जो केरल राज्य से गायब हो चुकी हैं.और अब वह अफगानिस्तान, सीरिया और यमन के रेगिस्तान में दफन हो चुकी हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म इन महिलाओं के साथ हुई साजिश और दर्द के पीछे की सच्चाई को दिखाएगी। टीजर के आने के बाद विवाद भी बढ़ता जा रहा है। ट्विटर पर यूजर्स दो गुटों में बंटे दिख रहे हैं।

58 सेकेंड के टीजर में एक महिला की कहानी दिखाई है जो नर्स बनने का सपना देखती थी, लेकिन उसे उसके घर से अपहरण कर लिया गया था और अब वह ‘शालिनी उन्नीकृष्णन’ से ‘फातिमा बा’ बन चुकी है। वह आईएसआईएस आतंकवादी के रूप में अफगानिस्तान की जेल में बंद है। महिला का किरदार अदा शर्मा ने निभाया है।