सामने आया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक, जबरदस्त अंदाज में नजर आये रणवीर और आलिया..

411

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। फर्स्ट पोस्टर में दोनों ही स्टार्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों के स्टाइल की अभी से चर्चा हो रही है।

रिलीज हुआ पहला पोस्टर

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला पोस्टर रिलीज कर ही दिया गया। पिछले काफी वक्त से फिल्म को लेकर चर्चा थी लेकिन इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ रही थी। अब करण जौहर ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को खुद सरप्राइज दिया है। आज डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के से जुड़े आलिया और रणवीर सिंह के लुक के कई पोस्टर रिलीज किए हैं।

51वें बर्थडे पर दिया सरप्राइज

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के जरिए ही एक बार फिर करण जौहर फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। जी हां करण जौहर पूरे 7 साल बाद वापस आ रहे हैं। करण ने अपने 51वें बर्थडे के मौके पर फिल्म से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिवीज किया है। लुक में आलिया और रणवीर सिंह बहुत ही जबरदस्त लग रहे हैं। दोनों का कूल अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here