अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस के कई सारे सवाल थे। इस बीच एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक अनाउंसमेंट कर दी है।
लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से काफी उम्मीदे हैं। खुद अक्षय कुमार भी इस फिल्म में दोगुनी मेहनत से लगे हुए हैं। दरअसल लगातार कई फ्लॉप के बाद अब उनकी भी उम्मीदें इसी फिल्म पर टिकी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर लगातार अपडेट आ रहे थे। अब इसकी रिलीज डेट पर खुद एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने अनाउंसमेंट कर दी है। दरअसल सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म से कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म साल 2024 की ईद पर भी धमाका करने की तैयारी में हैं। ऐसे में ये फोटोज देख अक्की के फैंस अभी से ही बेकाबू हो रहे हैं।
मल्टी स्टारर इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन मेन विलेन का रोल निभाएंगे। फैंस से लेकर खुद अक्षय कुमार की निगाहें भी इसी फिल्म पर टिकी हुई हैं। दरअसल अक्की की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं। जिसके बाद अक्षय कुमार को लोग उनके सेलेक्शन के लिए काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे थे। अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…