अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की आ गई तारीख – जनवरी 2024 को राम लाला गर्भगृह में होंगे विराजमान

1123
RAM MANDIR
Ram Mandir Model

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के खुलने का इंतजार राम भक्त बेसब्री से कर रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन इसके गर्भगृह में राम लला की मूर्ति की स्थापना के बाद जनवरी 2024 में मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर भूकंप प्रतिरोधी है। इसके 1,000 से अधिक वर्षों तक चलने के लिए पर्याप्त प्रबंध किया गया है।

राम मंदिर के निर्माण में 392 खंभों और 12 दरवाजों लगाए जा रहे हैं। बिना लोहे की छड़ों का इसके निर्माण किया जा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे के बजाय तांबे के चिप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्य मंदिर 350×250 फीट में फैला होगा। चंपत राय ने कहा कि पीएम मोदी के सुझाव पर मंदिर के खुलने के बाद उसके आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों के आने-जाने के असर का आकलन करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 1800 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के दिन राम मंदिर का उद्घाटन प्रस्तावित है. उस दिन सूर्य देव उत्तरायण होंगे, जिसे शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इसी दिन रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी इस खास मौके के साक्षी होंगे. इसी दिन से मंदिर के गर्भगृह को आम जनता के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा. जबकि मंदिर के बाकी हिस्से का काम चलता रहेगा.