सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। तड़क के ट्रेलर रिलीज के साथ ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। फिल्म ने पहले ही दिन ठीक ठाक कमाई करके साबित कर दिया कि लोगों को लवस्टोरी आज भी पसंद आतीं हैं।
1600 से ज्यादा स्क्रीन पर हुई रिलीज
शुक्रवार को रिलीज होने वाली ‘तड़प का मुकाबला ‘बंटी बबली’ 2, ‘सूर्यवंशी’, ‘सत्यमेव जयते’ 2 और सलमान खान स्टारर ‘अंतिम’ से था। इसके चलते माना जा रहा था कि तड़प की राह आसान नहीं होने वाली है। पर सुनील शेट्टी ने भी बेटे की डेब्यू फिल्म को हिट कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया। फिल्म को 1600 प्लस स्क्रीन पर रिलीज किया गया और इसके पहले मुंबई में एक प्रीमियर शो रखा गया जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को न्यौता दिया गया।
पहले दिन कमाए इतने करोड़
अहान शेट्टी की मेहत रंग लाती नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया के मुताबिक तड़प ने पहले दिन 4 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। जो कि ‘सत्मेव जयते’ 2 के 3 करोड़ के कलेक्शन से काफी ज्यादा है। तो वहीं सलमान खान और आयुष शर्मा की ‘अंतिम’ ने पहले दिन 4.75 करोड़ की कमाई की थी।
युवाओं को आ रही पसंद
हालांकि तड़प के लिए शनिवार और रविवार कमाई के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है तो छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।
तेलुगू फिल्म का है रीमेक
‘तड़प’ का पूरा बजट 35 करोड़ रहा है, ऐसे में अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से अपना प्रॉफिट निकाल लेती है तो इससे अहान शेट्टी के करियर को उड़ान मिल जाएगी। बता दें कि फिल्म को देश में 1656 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं विदेश में इसे 451 स्क्रीन मिले। ‘तड़प’ तेलुगू की सुपरहिट आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया भी हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…