केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पुदुच्चेरी में स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान में लिया हिस्सा

254
union minister bhupendra yadav
union minister bhupendra yadav

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज भोर में पुदुच्चेरी के ईडन-बीच पर अवसंरचना सुविधाओं का अवलोकन किया। पुदुच्चेरी के प्रोमीनेड-बीच पर एक दिवसीय समुद्र तट सफाई अभियान भी आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने समुद्र तट अवसंरचना सुविधाओं का निरीक्षण किया, तट का इस्तेमाल करने वालों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व बचाव उपायों का जायजा लिया तथा पुदुच्चेरी सरकार के अधिकारियों, समुद्री तट प्रबंधन दल व ईडन ब्लू फ्लैग बीच पर मौजूद पर्यटकों से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पुदुच्चेरी के माननीय उप-राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और पुदुच्चेरी के माननीय मुख्यमंत्री थिरु. एन. रंगास्वामी के साथ तट स्वच्छता और जागरूकता अभियान की अगुवाई की।