आज से दो साल पहले 14 जून बॉलीवुड के लिए काला दिन साबित हुआ था। आज सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे 2 साल हो गए है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके लाखों फैन्स आज तक उनके निधन के सदमें से बाहर नहीं आ पाए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत किसी रहस्य से कम नहीं, जिससे आजतक पर्दा नहीं उठ सका है। हांलाकि उनके परिवार और चाहनेवाले आज भी न्याय की आस लगाए हुए हैं। सुशांत के निधन से इंडस्ट्री को काफी बड़ा नुकसान हुआ था। एक्टर के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया था। 14 जून 2020 को सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।
14 जून को अभिनेता की मौत के बाद अगले दिन यानी 15 जून को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया, लेकिन उस समय कई सवाल उठे, जिनका जवाब आज तक नहीं आया है। एक तरफ सुशांत के पिता केके सिंह ने जांच की मांग की। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों ने भी साजिशन हत्या की बात कहकर जांच की मांग की थी। देखते ही देखते बॉलीवुड के अंदर से भी कई सवाल उठने लगे थे। अभिनेत्री कंगना रणौत ने बॉलीवुड में सुशांत को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच में सबसे पहले शक के घेरे उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आईं। एक्टर की मौत का केस देखते ही देखते ड्रग्स की ओर मुड़ गया। जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में आए।
लगभग एक महीने की पूछताछ के बाद ईडी के सूत्रों ने कहा था कि रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं कि उन्होंने कोई मनी लॉन्ड्रिंग की है। इस बात के भी कोई सबूत नहीं हैं कि वह सुशांत के पैसे में हेराफेरी कर रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई, एनसीबी और ईडी तीनों केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। अभिनेता की मौत का मामला आत्महत्या और फिर हत्या से होता हुआ मामला ड्रग्स एंगल पर चला गया। आपको बता दे अभी तक सुशांत के निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…