सुपरस्टार आमिर खान ने फ़हराया तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा

307
aamir khan har ghar tiranga
aamir khan har ghar tiranga

अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के एक दिन बाद सुपरस्टार आमिर खान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर तिरंगा फ़हराया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में तिरंगा को घर लाने और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। शुक्रवार शाम को आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ अपनी बालकनी में खड़े नजर आए। रेलिंग के पास एक तिरंगा भी लहरा रहा था.