उत्तराखंड के देहरादून में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ 8 महीने तक रेप किया। बेटी के साथ हो रही गंदी हरकत के बारे में मां को पता था। लेकिन लोक-लाज और पति की धमकी की वजह से वो कुछ नहीं कर पा रही थी। लेकिन एक दिन उसका सब्र टूट गया और बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार घटना विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि उसने दूसरे धर्म के आदमी से शादी की थी। वो अपने पहले पति से हुई नाबालिग बेटी को भी अपने साथ रखती थी। उसे लगा था कि उसका दूसरा पति जीवन भर साथ निभाएगा। उसकी और उसके बच्ची का सहारा बनेगा।लेकिन जुलाई 2022 में सौतेले पिता की नियत बेटी के ऊपर डोल गई। उसने उसका रेप किया। जब महिला को पति की गंदी हरकत का पता चला तो उसने आपत्ति जताई जिसके बाद हैवान ने उसके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला डर गई। लोक-लाज के भय से उसने चुप्पी साध लीं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…