मनोरंजन

Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी – ‘चांदनी’ से ‘नगीना’ तक, श्रीदेवी ने इन दमदार परफॉर्मेंस से जीता था फैंस का दिल

श्रीदेवी एक ऐसा नाम, जो अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सिरी है और इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों को साझा कर रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में ऐसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जो यादगार हैं।

एक समय था जब बॉलीवुड में श्रीदेवी राज करती थीं। आज भले ही वो हमारे बीच न हो, लेकिन जब भी उनकी कोई फिल्म टेलीविजन पर प्रसारित होती हैं तो लोगों के जेहन में सारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 24 फरवरी साल 2018 में श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया था। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्में की। हिन्दी के साथ-साथ उन्होने दक्षिण सिनेमा की फिल्मों में भी खूब काम किया। 

हिन्दी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी जब भी बड़े पर्दे पर आती थीं तो प्रशंसक अपना दिल थाम लेते थे। उन्होंने चांदनी से लेकर, चालबाज और नागिन जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। मासूमियत से दिल जीतना हो या अपने चुलबुले अंदाज से सबको हंसाना, श्रीदेवी का हर अंदाज उनके प्रशंसकों को देखने को मिला। 13 अगस्त 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी। उन्हें अपने जमाने की लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उनके जन्म दिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ बातें अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। 

उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण रोल भी निभाए। यही वजह है कि उन्हें भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। आइये उनके फिल्मी सफर से रूबरू होते हैं…

चांदनी

इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाया था। ये मूवी उस दौर में सुपरहिट हुई थी। दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

नगीना

नगीना, श्रीदेवी की पॉपुलर मूवीज में से एक है। इसमें भी श्रीदेवी और ऋषि कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही अमरीश पुरी भी नज़र आए थे।

हिम्मतवाला

ये एक एक्शन मूवी थी, जिसमें श्रीदेवी के साथ जितेंद्र, अमजद खान, कादर खान और शक्ति कपूर थे। के. राघवेंद्र द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

खुदा गवाह

इस मूवी में लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था। श्रीदेवी और भी फिल्मों में डबल रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने कॉमेडी रोल्स भी किए।

इंकलाब

इस मूवी में श्रीदेवी को अलग अंदाज में देखा गया। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, कादर खान और शक्ति कपूर ने अहम भूमिका निभाई।

Ekta Singh

Ekta Singh covers Political, Entertainment and Sports News. She believes that it is a writer’s responsibility to make sure that the readers get valuable news and hence it is imperative that the words should be written in a manner that it should be easily understood by all.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

1 year ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

1 year ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

1 year ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

1 year ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

1 year ago