श्रीलंकाई टीम ने नागिन डांस कर लिया 2018 की हार का बदला, बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया

319
sri lanka nagin dance
sri lanka nagin dance

एशिया कैप 2022 में बीते शाम श्रीलंका ने बांग्लादेश से साल 2018 का बदला ले लिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एशिया कप-2022 में खेले गए रोमांचक मैच में बांग्लादेश को हरा दिया। मैच जीतने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने नागिन डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साल 2018 में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम का नागिन डांस जो उन्होंने निदाहस ट्रॉफी के अंतिम लीग गेम में श्रीलंका को हराकर किया था। इसके बाद से जब भी जब भी ये दोनों टीमें आपस में टक्कराती है नागिन डांस जरुर होती है। श्रीलंका को आखिरी ओवर में आठ रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर आसिता फर्नांडो ने चौका मार दिया। तीसरी गेंद पर दो रन आए लेकिन ये साथ ही नो बॉल हो गई। इसी के साथ श्रीलंका ने जीत हासिल की और फिर श्रीलंकाई खिलाड़ी झूम उठे।