Sri Lanka : आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में ​फिर प्रदर्शन – सरकार के विरोध में कोलंबो की सड़कों पर उतरी जनता

126

आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका के लोगों को नए राष्ट्रपति मिलने के बाद भी उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यह देश 70 सालों के सबसे बुरे वित्तीय संकट से गुजर रहा है। एक बार फिर श्रीलंका की जनता ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन् करना शुरू कर दिया है। श्रीलंका के सबसे बड़े शहर कोलंबो में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने टैक्स बढ़ोतरी, मुद्रास्फीति और लोगों के खिलाफ शासन-प्रशासन के दमन के विरोध में मार्च किया। इस रैली सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों, ट्रेड यूनियनों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से निकाली थी।

श्रीलंका पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसी बीच श्रीलंका की जनता एक बार फिर प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर गई है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन फिर शुरू हो गए हैं। दरअसल, 14 नवंबर को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। इससे पहले श्रीलंका की जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है। क्योंकि जनता की मांग है कि सरकार आम लोगों पर लगने वाले टैक्स में कमी करे।