सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल और स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

162
Shivpal Yadav tweet on Eid 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन माह बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पहले से उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर बैठे प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पद को बरकरार रखा गया है। वहीँ कयासों के बीच चाचा शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा 14 राष्ट्रीय महासचिव बी टीम में भी शिवपाल यादव को शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

दरअसल जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय महासचिव की टीम में मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, विशंभर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा राम, अचल राजभर, जो एंटोनी, हरेंद्र मलिक नीरज चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।