आगामी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी रणनीति..

32
Samajwadi Party
Samajwadi Party

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी तैयारियों में जुट गई है। जिसके चलते लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने के लिए समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 से 19 मार्च के बीच कोलकाता में होगी। इस बैठक में 20 प्रदेशों के अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही पार्टी की रीति-नीति में बदलाव पर भी चर्चा की संभावना जाते जा रही है। अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी।

चुनाव पर होगा मंथन:-

बतादें, 17 से 19 मार्च के बीच होने वाली इस बैठक में चुनावी रणनीति के तहत फोकस ग्रुप तैयार किए जाएंगे। फिर पार्टी उस ग्रुप के लिए विशेष अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह एवं मुलायम सिंह यादव के साथ डॉ. आंबेडकर के कुछ सिद्धांतों को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करने की भी तैयारी कर रही है। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही 20 प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। संबंधित राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से लोकसभा चुनाव के साथ ही विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here