सपा ने प्रदेश में 5 जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, ट्वीट कर दी जानकारी..

31

समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों को लेकर जोर शोर के साथ तैयारी में जुटी है। जिसके चलते पार्टी ने लखनऊ, रायबरेली, मिर्जापुर, गोरखपुर और बदायूं जिले के अध्यक्ष की घोषणा भी कर दी है। गोरखपुर में बृजेश कुमार गौतम को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पार्टी ने केकेसी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह जयंत को लखनऊ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीरजापुर में देवी प्रसाद चौधरी और बदायूं में आशीष यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

दरअसल समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी साथ ही, 15 दिन के अंदर नई कार्यकारिणी बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी किए गए पत्र में सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के निर्देश दिए गए हैं की, जिले के सांसद विधायक व पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेताओं से परामर्श करके जिले की नई कार्यकारिणी का प्रस्तावित नाम 15 दिन के अंदर सपा कार्यालय में भेजें। सभी वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने के बाद तत्काल नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here