आयकर विभाग ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बीते शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। विभाग ने बुधवार को 48 वर्षीय अभिनेता और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने कहा कि तलाशी अब मुंबई, नागपुर और जयपुर में और स्थानों पर की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनू सूद से जुड़ा एक रियल इस्टेट सौदा और कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन विभाग की जांच के दायरे में हैं। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद कर सुर्खियां बटोरी थीं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि सूद आम आदमी पार्टी की सरकार के ‘देश का मेंटॅर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर होंगे, जिसके तहत छात्रों को अपने करियर के विकल्प के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भारत के उन लाखों परिवारों की प्रार्थनाएं सूद के साथ हैं, जिन्हें मुश्किल समय में उनका साथ मिला।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…