बिहार में ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा

174
BIHAR

ग्रेजुएट चायवाली के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता इन दिनों फिर से चर्चे में हैं। हाल ही में नगर निगम द्वारा ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल हटाए जाने के बाद प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका ने रो-रोकर प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें जगह देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उनकी सपोर्ट में भोजपुरी अदाकारा ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए थे। अब बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली की मदद का दावा किया है। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को ट्वीट करके दी है।

एक्ट्रेस के बाद अब सोनू ने बड़ा दिल दिखाते हुए प्रियंका की मदद की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।’ दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुछ दिनों पहले पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल भी हटा दिया था। प्रशासन के इस कदम के बाद प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उन्हें आश्वासन भी दिया था।

ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल हटाए जाने के बाद प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद कुछ करने का साहस जुटाती है। लेकिन उसे जब प्रताड़िता किया जाता है तो सबलोग मुकदर्शक बने रहते हैं।