बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले उन्होंने अपने शानदार डिजिटल डेब्यू का ऐलान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली वेब सीरीज में एक दमदार पुलिस वाली के किरदार में नजर आएंगी। वहीं इस सीरीज से उन्होंने अपना धमाकेदार पहला लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। उन्होंने इस वेब सीरीज में अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला शक्ति की याद दिलाई है। अमेजॉन प्राइम की इस वेब सीरीज में सोनाक्षी का फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने डिजिटल डेब्यू का पहला लुक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि सोनाक्षी पुलिस यूनिफॉर्म पहले रेल की पटरियों के बीचों-बीच हाथ बांधे खड़ी हैं। उनके आस-पास एक सुनसान इलाका नजर आ रहा है।
वहीं इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा- ‘महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। इसमें हम सबका विश्वास ही है जो समय के साथ और भी प्रबल हुआ है। और #WomensDay की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। मैं ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि लड़कियां इसे कैसे करती हैं। आ रही हूं आपकी सेवा और रक्षा करने’।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…