उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे और उनके फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि लंबे समय तक भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के बाद अब शिवसेना ने कांग्रेस का हाथ थाम कर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। ऐसे में भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा है।
संजय राउत का कहना है, ‘मुंबई फिल्म सिटी को किसी अन्य स्थान या राज्य में शिफ्ट करना आसान नहीं है।’ उन्होंने योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई के अलावा दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री भी काफी बड़ी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी हैं। क्या योगी जी इन जगहों पर भी गए और डायरेक्टर्स और एक्टर्स से बात की है या फिर वह सिर्फ मुंबई में ही आए हैं?
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर हैं। योगी मुंबई यात्रा में मनमोहन शेट्टी, बोनी कपूर एवं सुभाष घई जैसे दिग्गज फिल्म निर्माताओं से मिलकर फिल्म सिटी निर्माण पर चर्चा करेंगे, ताकि, इस दिशा में आगे बढ़ा जा सके। मंगलवार को उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात की है। इसकी जानकारी आदित्यनाथ ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…