यूूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज देश में सैन्य लामबंदी का आदेश दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने रूस में आंशिक रूप से जवानों की तैनाती को रूसी जनता के लिए बड़ी त्रासदी करार दिया।
इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिम के देश जैसे फ्रांस और अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ तो रूस सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेगा। इसे कोई गीदड़ भभकी ना समझा जाए। अपने देश की सैन्य मोर्चाबंदी के आदेश पर पुतिन ने दस्तखत कर दिए हैं और यह आज से ही लागू हो जाएगा। रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…