अमेरिका की ओर से नए प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने अमेरिकी राजनयिकों को बाहर निकालने और अन्य जवाबी कदम उठाने की बात कही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को आठ अमेरिकी अधिकारियों को प्रतिबंधित सूची में डालेगा। साथ ही रूस ने अमेरिका के कुछ गैर सरकारी संगठनों की गतिविधियों पर भी रोक लगाई है, जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे थे।
लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को घर लौटने को कहा गया है। अमेरिकी दूतावास को सपोर्ट स्टाफ के रूप में रूस या किसी अन्य देश के लोगों को नियुक्त करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुआई में अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप और सोलर विंड हैक मामले में रूस की भूमिका मानते हुए प्रतिबंधों का एलान किया है। इसके जवाब में रूस भी कार्रवाई कर रहा है। लावरोव ने कहा कि रूस अपने यहां अमेरिकी कंपनियों के हितों के खिलाफ बहुत से कदम उठा सकता है, लेकिन अभी ऐसा नहीं करेगा। रूस ने अमेरिका के आरोपों को भी खारिज किया है।
छह पाकिस्तानी नागरिकों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
इस बीच, अमेरिका ने प्रतिबंधों से बचने में रूसी कंपनियों की मदद के आरोप में छह पाकिस्तानी नागरिकों और उनकी चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये रूस की कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद की थी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…