भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का आज जन्मदिन है। रवि शास्त्री अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत के शानदार ऑलराउंडर्स में शुमार शास्त्री का जन्म 1962 में मुंबई में हुआ था। रवि शास्त्री ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू किया था। इस मैच में शास्त्री ने शानदार प्रदर्शन किया। शास्त्री को चोटिल दिलीप जोशी की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था। उस समय शास्त्री मुंबई में कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। रवि शास्त्री ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कुल छह विकेट लिए।
10वें नंबर से ओपनिंग बल्लेबाजी का सफर
उसी साल शास्त्री ने 25 नवंबर 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में खेलने का मौका मिला 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप में शास्त्री को उनके बेहतरी प्रदर्शन के लिए चैंपियन ऑफ चैंपियंस चुना गया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास के बाद कमेंटेटर की भी भूमिका निभाई। वह आज के समय में सफल क्रिकेट कोच में शुमार हैं। रवि शास्त्री ने अपना इंटरनेशनल करियर 10वें नंबर के बल्लेबाज से शुरू किया था। हालांकि दो साल के भीतर ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत कर दी।
एक ओवर में जड़े 6 छक्के
रवि शास्त्री एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 1985 में रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया था।
80 टेस्ट मैचों में 11 शतक
रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट मैचों में 35.79 की औसत से कुल 3830 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। वहीं 150 वनडे में शास्त्री ने 29 की औसत से 3108 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन बनाकर उन्होंने बेस्ट स्कोर अपने नाम किया।
31 की उम्र में लिया संन्यास
रवि शास्त्री ने 31 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। घुटने में चोट लगने की वजह से रवि शास्त्री ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि खिलाड़ी 40 साल तक खेलने का दावा करते हैं, लेकिन शास्त्री ने 10 साल पहले ही संन्यास ले लिया।
इस ऐक्ट्रेस से रहे अफेयर के चर्चे
रवि शास्त्री बॉलीवुड ऐक्ट्रेस से अफेयर होने को लेकर भी सुर्खियों में रहे। अमृता सिंह से उनके अफेयर के चर्चे जगजाहिर रहे हैं। उनकी और अमृता सिंह के बारे में तमाम कहानियां कही गई हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…