‘रामायण’ में आर्य सुमंत का रोल निभाने वाले ऐक्टर चंद्रशेखर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह 7 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। चंद्रशेखर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया था। उनको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज (16 जून) शाम 4 बजे तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बीते हफ्ते गए थे हॉस्पिटल
चंद्रशेखर बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और स्ट्रीट सिंगर (1966) के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रहे हैं। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बेटे अशोक ने बताया कि उनके पिता का निधन सोते वक्त हुआ। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी। बीते गुरुवार को उन्हें 1 दिन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था।
आराम से छोड़ी दुनिया
अशोक ने बताया कि उन्हें घर वापस ले आए थे और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन वगैरह की व्यवस्था भी थी। बीती रात तक वह ठीक थे। उन्होंने आराम से दुनिया छोड़ दी। शाम 4 बजे विले पार्ले के पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा
फिल्म ‘सुरंग’ चंद्रशेखर की बतौर हीरो पहली फिल्म थी। इसके अलावा बारादरी, काली टोपी लाल रुमाल, स्ट्रीट सिंगर में वह लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा वह नमक हलाल, डिस्को डांसर, शराबी, हुकूमत, अनपढ़, साजन बिना सुहागन, संसार जैसी कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल में नजर आए हैं। 65 साल की उम्र में वह रामायण में आर्य सुमंत के रोल में नजर आए थे। 78 साल की उम्र में ‘खौफ’ के बाद वह इंडस्ट्री से रिटायर हो गए।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…