Viral खबर: डोमिनोज़ गर्ल की पिंकी गैंग ने कर दी पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

411
dominoes girl thrased by pinky gang
dominoes girl thrased by pinky gang

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी इलाके में लड़की गैंग का शिकार हुई डोमिनोज़ गर्ल का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेडी गैंग की चार लड़कियों ने मिलकर एक युवती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चार लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

वारदात शनिवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो कल वायरल हुआ। इंदौर पुलिस के अनुसार नंदिनी यादव निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी की कम्प्लेन पर इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य सहेलियों के खिलाफ FIR लिखाई है। लड़की ने बताया कि वह फूड कंपनी डोमिनोज में काम करती है। शनिवार को वो अपने काम पर जा रही थी। तभी पिंकी और उसकी तीन सहेलियां आई और उसका रास्ता रोक लिया। बात करने का कहकर पास बुलाया और थप्पड़, लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। युवती वहीं सड़क पर गिर गई। काफी देर तक मदद मांगती रही, लेकिन उसकी मदद के लिए यहां कोई नहीं आया। बाद में उसने दूसरे के घर में जाकर जान बचाई।