Rajasthan Shiv Statue: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण आज – 369 फीट है ऊंचाई

1009
Rajasthan Shiv Statue

दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का आज लोकार्पण होने जा रहा है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण महोत्सव आज राजस्थान के राजसमंद के नाथद्वारा में होगा। इस आयोजन को लेकर दीवाली के बाद भी श्रीजी नगरी में उत्सव का माहौल बना हुआ है। बता दें कि आज शाम चार बजे कथावाचक मोरारी बापू विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण करेंगे।

इस कार्यक्रम में आने वाले शिव भक्तों के लिए उनके रहने और खाने की व्यवस्था हाईटेक तरीके से की गई है। सभी सुविधाएं निशुल्क है। न तो इनके रहने का कोई चार्ज लगेगा और न ही इन्हें खाने के रुपए देने होंगे। बड़ी संख्या में शिव भक्त नाथद्वारा पहुंच चुके हैं। भक्तों के रहने के लिए लग्जरी टेंट हाउस बनाए गए हैं।

प्रतिमा के अंदर हाइट पर जाने के लिए 4 लिफ्ट लगी हैं। यहां दर्शन करने आने वाले लोगों को 20 फीट से लेकर 351 फीट की ऊंचाई तक का सफर करवाया जाएगा। लिफ्ट से हमें सबसे पहले 270 फीट की हाइट पर ले जाया जाएगा। इस हाइट पर भगवान शिव का बायां कंधा है। यहां से पूरा नाथद्वारा नजर आता है। इसी कंधे से आप भगवान शिव के त्रिशूल के दर्शन कर सकेंगे।