कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के लगातार महंगे हो रहे दामों को लेकर सवाल पूछे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय जनता को दी जा रही राहत का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की है।
कांग्रेस महासचिव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर फिर पूछे सवाल
प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो भी देशवासियों को इसका फायदा क्यों नहीं दिया गया है? क्या 2014 से अब तक टैक्स वसूली में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त जायज है। केंद्र सरकार ने 7 सालों में पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 21.5 लाख करोड़ रुपये वसूले हैं। लेकिन बदले में मध्य वर्ग, गरीब तबके और व्यापारी वर्ग को क्या मिला है? प्रियंका ने कहा, संकट काल में भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स के रूप में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये वसूले गए।
बुरी आर्थिक स्थिति में देशवासियों को राहत देने के लिए इसमें से कितने खर्च हुए? सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स को देशवासियों को लूटने का जरिया क्यों बना रही है? प्रियंका ने कहा कि आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 2013 के मुकाबले बहुत कम हैं। लेकिन इस साल सरकार 50 से ज्यादा बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा चुकी है। देश के 135 जिलों में पेट्रोल की कीमतें शतक लगा चुकी हैं।
पीएम के मन की बात पर राहुल की तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साप्ताहिक कार्यक्रम मन की बात पर तंज कसा। राहुल ने पीएम से टीकाकरण बढ़ाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि काम की बात सिर्फ एक, टीके की कमी खत्म करो। बाकी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…