केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कल यानी तीन नवंबर को ट्वीट कर महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।
महंगाई पर भी केंद्र सरकार को घेरा
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि त्योहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्योहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2 रूपये घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…