प्रियंका चोपड़ा ने ईरान हिजाब आंदोलन का किया समर्थन, कहा- महिलाएं ‘पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं

1143
IRAN HIJAB MOVEMENT

ईरान में लम्बे समय से चल रहे हिजाब विरोध प्रदर्शन को अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी समर्थन मिल गया है एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसे 430000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 54000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘ईरान की महिलाएं खड़ी हो रही है और अपनी आवाज उठा रही है। इसके अलावा वे अपने बाल भी काट रही हैं। वह महशा अमीनी की हत्या के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद कर रही हैं, जिन्हें ईरानियन मोरालिटी पुलिस में जान से मार दिया, जिन्होंने अपना हिजाब ठीक से नहीं पहना था, जो आवाज बोल रही थी, उसे जबरन चुप कराया गया। अब वह एक ज्वालामुखी बन गया है और उन्हें दबाया नहीं जा सकता। मैं आप लोगों के साहस को देखकर दंग हूं।’

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है, ‘अपनी जान को जोखिम में डालकर आप लोगों ने पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आप लोग ऐसा नित्य प्रतिदिन कर रही हैं, जिसके लिए आपको अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। हमें ऐसी महिलाओं की आवाज सुननी होगी। उनके मुद्दे समझने होंगे और मिलकर आवाज उठाना होगा। हमें ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जो कि प्रभावशाली है और आंदोलन को आवाज दें। इस बारे में जानकारी रखिए और बात करिए ताकि इन आवाजों को शांत न किया जा सके। मैं आप लोगों के साथ खड़ी हूं। जिम.. जियान.. आजादी..।’