आज छोटी दिवाली है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रहेंगे। शाम को 6:25 पर 5100 बत्ती की विशेष आरती से पीएम मां सरयू की आरती उतारेंगे। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वहां मौजूद रहेंगे। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग कर रही है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर खास तैयारी चल रही है। पूजा के लिए 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण आयेंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटा अयोध्या में रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जानिए दौरे का शेड्यूल
प्रधानमंत्री आज शाम 4:55 बजे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5:05 पर राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। 5:40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:25 पर माम सरयू की आरती करेंगे और इसके बाद शाम 6:40 पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिर शाम 7:25 बजे नया घाट सही पर ग्रीन डिजिटल फायर वर्क का निरीक्षण करेंगे। दीपोत्सव में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे।
यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पीएम के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यहां उनका ढाई घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में भगवान राम के राज्याभिषेक के लिए उनका प्रथम तिलक करेंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 37 घाटों पर 200 से अधिक समन्वयक, ग्रुप लीडर और प्रभारी मुस्तैद हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…