भारत को आज अपना 15वा राष्ट्रपति जाएगा. आज 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। यह मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। हालांकि, बीजेपी के उम्मीदवार मुर्मू को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है।
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगर चुनी जाती हैं तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इस बीच, परिणाम घोषित होने के बाद स्थानीय भाजपा मुर्मू के लिए विजय समारोह की योजना बना रही है।