प्रशांत किशोर बोले इंडिया टुडे के इंटरव्यू में: ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को हराना मुश्किल

180

टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी पर फिर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भी भारत में विपक्ष संभव है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें।साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि एक ट्वीट और कैंडिल मार्च के जरिए आप भाजपा को हरा नहीं सकते हैं।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पीके ने कहा कि मैं लगभग कांग्रेस जॉइन कर लिया था। 

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए इसके अलावा नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, एम.के. स्टालिन, जगन मोहन रेड्डी, अरविंद केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए भी चुनाव रणनीति बनाए हैं।