भारत जोड़ो यात्रा का 69वां दिन आज – राहुल गांधी ने की स्थानीय लोगों से बातचीत

121
bharat jodo yatra
bharat jodo yatra Karnataka

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के 69 वें दिन की शुरुआत महाराष्ट्र के फलेगांव से की। यहां पर राहुल गांधी कुछ स्थानों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

सुबह करीब छह बजे यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद सड़क पर लोगों ने गांधी का स्वागत किया। रास्ते में कांग्रेस नेता ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में हुई दाखिल
वहीं भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) से अलग हुए हरपाल सिंह बिलारी के नेतृत्व वाले धड़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया है। बीकेयू (बिलारी) ने कहा कि यात्र जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से होकर गुजरेगी, तो वे इसमें भाग लेंगे। यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल हुई और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से होकर गुजरेगी।