पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर प्रियंका का केंद्र पर वार, बोलीं – ‘यह दिल से नहीं डर से निकला फैसला है’

261
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कल यानी तीन नवंबर को ट्वीट कर महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।

महंगाई पर भी केंद्र सरकार को घेरा
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि त्योहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्योहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2 रूपये घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।