तीन साल बाद सियासी दंगल में डिंपल यादव की वापसी – मुलायम की सीट मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव

238
Dimple Yadav

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रयाशी घोषित कर दिया है। आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने इस सीट से डिंपल यादव को टिकट दिया है। मैनपूरी को सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन लगातार चुनाव हार रही सपा के लिए यहां अग्निपरीक्षा होने जा रही है। जानकारों का मानना है कि इस बार लड़ाई इतनी आसान नहीं रहने वाली है। चर्चा है भाजपा यहां से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतरा सकती है।

डिंपल यादव तीन साल बाद सियासी दंगल में वापसी कर रही हैं। 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं। 44 साल की डिंपल 5वीं बार चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं। सपा मैनपुरी से उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के अलावा तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर विचार कर रही थी। मगर गुरुवार को डिंपल यादव के नाम पर मुहर लग गई।